आम महोत्सव में 'योगी आम' की धूम

Webdunia
शनिवार, 23 जून 2018 (18:18 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को आम महोत्सव 2018 में 'योगी आम' की धूम रही। राजधानी लखनऊ में शनिवार से शुरू हुए आम महोत्सव में इस बार आकर्षण का केंद्र 'योगी आम' खास है। इस आम को मैंगो मैन हाजी कलीमुल्लाह की नर्सरी में तैयार किया गया है। इससे पहले वे आम की एक नई किस्म का उत्पादन भी कर चुके हैं जिसका नाम उन्होंने 'नमो आम' रखा था।
 
6ठे आम महोत्सव 2018 का उद्घाटन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव में 725 किस्मों के आमों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें से अधिकांश का उत्पादन उत्तरप्रदेश में होता है। आम से बनने वाले उत्पादों को भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
 
उन्होंने कहा कि आम की पैदावार में उत्तरप्रदेश पहले नंबर पर है। यहां आम की सबसे अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। आम का वृक्ष लगाने से पुण्‍य की प्राप्‍त‍ि होती है, वहीं इसके वृक्ष को लगाने पर पूर्वजों को श्रद्धांजलि मिलती है।
 
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से आयोजित आम महोत्सव में उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और गुजरात के आम उत्पादक एवं सरकारी संस्थाएं भी भाग ले रही हैं। 2 दिनों तक चलने वाले आम महोत्सव का समापन राज्यपाल राम नाईक रविवार को करेंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख