Dharma Sangrah

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, पार्षद भाजपा में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (08:42 IST)
Chandigarh Mayor election news : चंडीगढ़ महापौर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी नेता और नगर निगम पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू भाजपा में शामिल हो गए।
 
वार्ड नंबर 31 से पार्षद बिल्लू और उनके समर्थक पार्टी सांसद किरण खेर तथा चंडीगढ़ इकाई के प्रमुख जितेंद्रपाल मल्होत्रा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
 
2021 चंडीगढ़ निगम चुनाव में 14 पार्षद जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी AAP के साथ अब 12 पार्षद है। इससे पहले भी एक पार्षद ने आप छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
 
बिल्लू के भाजपा में शामिल होने के साथ ही 35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में पार्टी के पार्षदों की संख्या 15 हो गई है। इसके अलावा पदेन सदस्य के नाते सांसद के पास मतदान का अधिकार है।
 
सदन में अब ‘आप’ के 12, कांग्रेस के 7 जबकि शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है। महापौर, वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर पद के लिए मतदान 18 जनवरी को होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुजरात में 3 पेट्रोल पंप के मालिक ने 2 मासूम बच्चियों के साथ नर्मदा नहर में कूदकर जान दी

पालीताना बना दुनिया का पहला 'शुद्ध शाकाहारी शहर', जैन मुनियों के संघर्ष से मिली सफलता

गड्ढोंभरी सड़क के लिए आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ 999 रुपए...

चींटियों के डर से महिला ने किया सुसाइड, आखिर क्या होती है यह बीमारी

कौन बनेगा बिहार का उप मुख्‍यमंत्री, चिराग पासवान ने किया यह बड़ा दावा

सभी देखें

नवीनतम

चुनाव प्रचार के बीच स्मृति ईरानी की गोलगप्पा पार्टी, वीडियो वायरल

दिल्ली की हवा में घुला जहर, रोहिणी से बुराड़ी तक कई जगह AQI 400 पार

समस्तीपुर के स्ट्रॉंग रूम में CCTV कैमरा बंद, राजद ने लगाए गंभीर आरोप

LIVE: बिहार में आज थमेगा प्रचार का शोर, 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान

जम्मू-कश्मीर नार्को टेरर मॉड्यूल का सरगना मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

अगला लेख