पंजाब चुनाव : आप के वीडियो पर चली चुनाव आयोग की कैची

Webdunia
बुधवार, 11 जनवरी 2017 (09:20 IST)
चंडीगढ़। चुनाव आयोग द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को उसके प्रचार अभियान में इस्तेमाल के वास्ते उसके वीडियो को मंजूरी देने से पहले उसमें करीब एक दर्जन काटछांट किए गए हैं। इस वीडियो में ड्रग की समस्या, किसानों की आत्महत्या, ग्रंथ को अपवित्र बनाने, दलितों के उत्पीड़न जैसे कई मुद्दे उठाए गए हैं।
 
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यहां कहा, '10-12 काट-छांट करने के बाद आप को इस वीडियो के वास्ते मंजूरी दी गई है।' आयोग ने पार्टी को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और सिकंदर सिंह मालुका पर निजी हमले वाली सामग्री को वीडियो से हटाने का आदेश दिया है।
 
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, कथित रूप से आत्महत्या करने वाले किसानों और ड्रग के चलते अपनी जान गंवाने वाले युवकों के शव वाले दृश्य को भी हटाने का निर्देश दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता हथियाने पर आंख गड़ाए आप ने एक घंटे का वीडियो तैयार किया है जिसमें दलितों, किसानों के दुख-दर्द और ड्रग की समस्या को चित्रित किया गया है।(भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुए का बच्चा

Pahalgam Attack: LG मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख ने की जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद, इंडिगो की उड़ानों पर पड़ा असर

एक्शन में अमित शाह, भारत में पाकिस्तानी नागरिकों पर कसा शिकंजा

LIVE: BSF का बड़ा फैसला, ऑक्ट्रोई पोस्ट पर सभी नागरिकों की आवाजाही रोकी

अगला लेख