प्रेस कॉन्फ्रेंस से आप विधायक दिनेश मोहनिया गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2016 (14:06 IST)
नई दिल्ली। संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया को आज दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के एक समूह से कथित तौर पर र्दुव्‍यवहार करने के आरोप में हिरासत में ले लिया।
 
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष मोहनिया को दक्षिणी दिल्ली के खानपुर स्थित अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते समय पुलिस की एक टीम ने हिरासत में ले लिया।
 
विधायक पर 23 जून को महिलाओं के एक समूह से कथित बदसलूकी करने का आरोप है। महिलाओं का समूह अपने इलाके में जल संकट की शिकायत लेकर विधायक के पास गया था।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) नूपुर प्रसाद ने कहा कि महिलाओं के एक समूह की शिकायत के बाद नेब सराय पुलिस थाने में मोहनिया के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 506 और 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
 
संगम विहार की रहने वाली शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि मोहनिया और उनके सहयोगियों ने जल संकट की स्थिति में मदद मांगने पर उनके साथ हाथापाई की और उन्हें धमकाया। मोहनिया ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को आधारहीन बताते हुए उन्हें खारिज किया।
 
उन्होंने कहा कि मैं पुलिस जांच में सहयोग के लिए तैयार हूं लेकिन मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार है। वहीं तुगलकाबाद इलाके में 60 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के लिए गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में भी मोहनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : पीएम मोदी ने दी फौजा सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

अगला लेख