डॉक्टर आत्महत्या मामले में AAP विधायक प्रकाश जरवाल गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 10 मई 2020 (00:13 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने एक चिकित्सक के आत्महत्या करने के मामले में AAP विधायक प्रकाश जरवाल और सह आरोपी कपिल नागर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि जरवाल और नागर को शनिवार शाम पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में हिरासत में ले लिया गया।

मामले में शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। दिल्ली के दुर्गा विहार में 18 अप्रैल को 52 वर्षीय डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में जरवाल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

सिंह के बेटे हेमंत ने पुलिस ने बताया कि उनके पिता 2007 से ही इलाके में एक क्लीनिक चलाते थे और दिल्ली जल बोर्ड के साथ जल आपूर्ति के व्यवसाय से भी जुड़े थे।

पुलिस ने बताया कि चिकित्सक के आवास से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें लिखा था कि आप विधायक जरवाल उनकी मौत के जिम्मेदार हैं।

अधिकारियों ने कहा कि हेमंत की शिकायत पर जरवाल, कपिल नागर और अन्य के खिलाफ जबरन धन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नेब सराय थाने में मामले दर्ज किए गए थे।

पुलिस ने गुरुवार को जरवाल के पिता और उनके दोनों भाइयों से इस मामले में पूछताछ की। जरवाल को 2018 में दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख