Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CM उद्धव ठाकरे का ऐलान, आरे मेट्रो कार शेड प्रदर्शनकारियों पर लगे केस होंगे वापस, वनभूमि भी घोषित

हमें फॉलो करें CM उद्धव ठाकरे का ऐलान, आरे मेट्रो कार शेड प्रदर्शनकारियों पर लगे केस होंगे वापस, वनभूमि भी घोषित
, रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (17:40 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने रविवार को आरे मेट्रो कार परियोजना (Aarey Metro Car Project) का स्थान बदलने की घोषणा करते हुए इसे यहां कांजूरमार्ग स्थानांतरित करने की बात कही। आरे मेट्रो कारशेड के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली सभी लोगों पर से केस हटाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।
ठाकरे ने डिजिटल कॉन्फ्रेंस में कहा कि परियोजना को कांजूरमार्ग में सरकारी भूमि पर स्थानांतरित किया जाएगा और इस काम में कोई खर्च नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि 'भूमि शून्य दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।'
 
ठाकरे ने कहा कि आरे जंगल के तहत आने वाली भूमि का इस्तेमाल दूसरे जनकार्यों के लिए किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जो बर्बाद नहीं जाएंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकार ने बताया था कि आरे वन भूमि 600 एकड़ है, लेकिन अब इसमें संशोधन कर बताया जाता है कि यह 800 एकड़ है। आरे वन में आदिवासियों के अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।  
पिछले साल आम लोगों और पर्यावरणविदों ने आरे परियोजना और इस इलाके में पेड़ों की कटाई का विरोध किया था, जिसके बाद अब यह फैसला लिया गया है। (इनपुट भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

SRH vs RR IPL 2020 Score : राजस्थान रॉयल्स को हैदराबाद ने दिया 159 रनों का लक्ष्य