Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शराबी दूल्हे की हरकत दुल्हन को गुजरी नागवार, दूसरे युवक से कर ली शादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें शराबी दूल्हे की हरकत दुल्हन को गुजरी नागवार, दूसरे युवक से कर ली शादी
, मंगलवार, 17 मई 2022 (14:44 IST)
चुरु। चुरु जिले के चेलाना बास में बारात लेकर आए एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग शराब के नशे में डीजे पर हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। बारात में आए दूल्हे और उसके दोस्तों का हुड़दंग देखकर दुल्हन और उसके परिजन नाराज हो गए। गुस्से में आए दुल्हन और उसके परिजनों ने पूरी बारात को ही वापस लौटा दिया।
 
हुड़दंग से परेशान होकर दुल्हन के परिजन और गांव वालों ने उसकी शादी दूसरे युवक से कराकर विदाई कर दी। दूल्हे पक्ष ने अब पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फेरों के लिए जो मुहूर्त निकाला गया था, वो 1 बजकर 15 मिनट का था।
 
जब दूल्हा बारात को लेकर बार-बार कहने पर भी समय पर भी नहीं आया तो दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला लिया। रात में उसी मंडप में दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन की शादी अन्य लड़के से करने के साथ ही विदाई भी कर दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पी. चिदंबरम के कसा तंज, कहा- सीबीआई को कुछ नहीं मिला लेकिन छापेमारी का समय जरूर दिलचस्प है