अभिनेता रजनीकांत पहुंचे अयोध्या, रामलला व हनुमान गढ़ी के किए दर्शन

संदीप श्रीवास्तव
रविवार, 20 अगस्त 2023 (21:02 IST)
Actor Rajinikanth reached Ayodhya : सुप्रसिद्ध सिने अभीनेता रजनीकांत श्रीराम नगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के अस्थाई मंदिर में विराजमान श्रीराम लला के दर्शन और निर्मित हो रहे नवीन रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा। उसके उपरांत अयोध्या सिद्ध पीठ श्री हनुमान गढ़ी में हनुमान लला का दर्शन किया।
 
सिने स्टार रजनीकांत के अयोध्या पहुंचने पर राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन मिश्र, डॉक्टर अनिल मिश्र, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पंकज पांडेय, टाटा कंसल्टेंसी के मैनेजर विनोद शुक्ला, रामशंकर आदि ने स्वागत किया।
 
इस दौरान अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि बहुत वर्षों बार अयोध्या धाम आकर प्रभु श्रीराम के दर्शन की प्रतीक्षा थी जो आज  पूर्ण हो गई। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य देखकर अति प्रसन्नता हुई। प्रभु ने चाहा तो मंदिर निर्माण पूर्ण होने के पश्चात पुनः आएंगे। इस दौरान अभिनेता को मंदिर का प्रारूप देकर और रामनामी (अंगवस्त्र) ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ हादसे पर भावुक हुए CM योगी, गला रुंधा, छलके आंसू, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख का ऐलान

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत, 60 घायल, क्या किसी की साजिश, जांच में होगा खुलासा

Deepseek ने क्यों मचाई शेयर मार्केट में खलबली? ये AI दे रहा है Chatgpt, Google Gemini को टक्कर

श्रद्धालु 10 किलोमीटर पैदल चल रहे, रसूखदार दिखा रहे रुतबा, ये कैसी व्‍यवस्‍था, VIP कल्‍चर पर भड़के शंकराचार्य

मोदी ने लगाया कांग्रेस और आप पर 2 - 2 पीढ़ी को बर्बाद करने का आरोप, की कमल को वोट देने की अपील

सभी देखें

नवीनतम

Mahakumbh Stampede : मौनी अमावस्या पर 7 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाईं डुबकी, 30 की भगदड़ में मौत, प्रयागराज महाकुंभ से जुड़े 10 बड़े अपडेट

देश में डिजिटल भुगतान 11.1 फीसदी बढ़ा, RBI ने जारी किए आंकड़े

Maharashtra : मंत्री नितेश राणे ने की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बुर्का पहनने पर प्रतिबंध की मांग

महाकुंभ भगदड़ में छतरपुर की महिला की मौत, CM यादव ने जताया दु:ख, परिजन को 2 लाख रुपए की सहायता

CM मोहन यादव का जापान दौरे का दूसरा दिन, जापान के उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में निवेश पर दिखाई रुचि, जेट्रो खोलेगा कार्यालय विदेश मंत्रालय

अगला लेख