Mohali Video Leak Case : सोनू सूद ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, लोगों से किया यह आग्रह...

Webdunia
रविवार, 18 सितम्बर 2022 (18:15 IST)
नई दिल्ली। पंजाब के मोहाली के एक निजी विश्वविद्यालय में छात्राओं के कुछ आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की अफवाह को लेकर विरोध प्रदर्शन के कुछ घंटे बाद अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है और लोगों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने का आग्रह किया।
 
पुलिस ने कहा कि लुधियाना-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों ने इन अफवाहों पर विरोध प्रदर्शन किया कि कई छात्राओं के कुछ आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए गए थे। चंडीगढ़ के रहने वाले सूद ने लोगों से ‘हमारी बहनों’ के साथ खड़े होने को कहा।
 
उनचास वर्षीय सूद ने ट्वीट किया, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हमारे लिए अपनी बहनों के साथ खड़े होने और एक जिम्मेदार समाज का उदाहरण स्थापित करने का समय है। यह पीड़ितों के लिए नहीं, हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है। जिम्मेदार बनें।
 
विश्वविद्यालय के प्राधिकारियों ने उन रिपोर्ट को खारिज कर दिया है कि कई छात्राओं के वीडियो बनाए गए और सोशल मीडिया पर साझा किए गए। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि पकड़ी गई एक छात्रा ने हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे किसी व्यक्ति के साथ अपना वीडियो साझा किया था। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354-सी और आईटी अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

MP: रतलाम में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा तफरी, श्रमिकों को स्थानांतरित किया

RBI ने मध्यवर्ग को दी बड़ी राहत, रेपो रेट में की 0.25% कटौती, घटेगी EMI, सस्ता होगा लोन

बाबा राम रहीम फिर जेल से बाहर आया, मिली 21 दिन की फरलो

LIVE: भूकंप से थर्राया ताइवान, इमारतों में कंपन से लोगों में दहशत

Weather Updates: मध्यप्रदेश और राजस्थान गर्मी से बेहाल, दिल्ली-एनसीआर में भी चली लू

अगला लेख