दूल्हे ने किया नागिन डांस, दुल्हन ने तोड़ी शादी

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2017 (16:21 IST)
शाहजहांपुर। एक व्यक्ति को अपनी ही शादी में शराब पीकर नागिन डांस करना उस समय खासा महंगा पड़ गया जब दुल्हन ने नाराज होकर शादी ही तोड़ दी। इस पर बवाल मच गया। दुल्हन को मनाने का हरसंभव प्रयास किया गया पर बात नहीं बनी और बारात को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। । 
 
एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक बारात जब दुल्हन के द्वार पर पहुंची तो दूल्हे के दोस्तों ने उस समय जमकर डांस किया। इतने में किसी ने दूल्हे को भी डांस के लिए बुला लिया और उसने नागिन डांस शुरू किया कि वधु पक्ष के लोग दंग रह गए। दूल्हे के हावभाव देखकर ऐसा लग रहा था कि उसने शराब पी रखी है।
 
यह बात जैसे ही पता चली दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से हड़कंप मच गया क्योंकि दोनों के परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इसके बाद परिवार के लोगों ने दुल्हन को खूब समझाने की कोशिश की लेकिन उसने साफ कह दिया कि वह किसी शराबी के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिताना चाहती। 

Show comments

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक

...तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं, आदित्य ठाकरे ने क्‍यों किया यह दावा

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग

राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, अब प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

UP में संजीवनी बनेगा राहुल गांधी का रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का फैसला

MP : सीमेंट कारखाने में मजदूर की मौत, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़

Air India की उड़ान के खाने में मिली ब्लेड, Airline ने इसे ठहराया दोषी

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक

शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा

अगला लेख