दिल दहलाने वाला दृश्य : भगीरथी किनारे अधजले शवों को नोंचते नजर आए कुत्ते

निष्ठा पांडे
मंगलवार, 1 जून 2021 (18:47 IST)
उत्तरकाशी। कोरोना काल में उत्तरप्रदेश की नदियों में लाशों के बहने और नदी किनारे दफन लाशों के गिद्ध और कुत्तों के नोंच खाने की दिल दहलाने वाली तस्वीरें आपने देखीं। अब उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक दिल को झकझोर देने वाली ख़बर सामने आई हैं।

जानकारी मिली है कि यहां कोरोना काल में मारे गये लोगों की अधजली लाशों को कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे हैं। इस वीभत्स नजारे का बकाया वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसके बाहर आने से शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा है।
 
जानकारी के अनुसार गत दिनों कुछ स्थानीय लोग यहां केदार घाट के पास पेंट आदि के कार्य से आए थे। तभी उनकी नजर  नदी में कुछ कुत्तों पर पड़ी तो वह हैरान रह गये। यह कुत्ते इंसानी लाशों की बोटियों व मांस के लोथड़े को नोच रहे थे।
 
घटना सामने आने के बाद उत्तरकाशी के मुख्य मोक्ष घाट केदारघाट पर व्यवस्था को देखने के लिए कुछ लोगों की ड्यूटी लगा दी गई है। इधर स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कोविड से मरे लोगों का अंतिम संस्कार केदार घाट पर किया गया था, जहां पर शवों का सही तरीके से अंतिम संस्कार नही किया और उन्हें अधजला ही छोड़ दिया गया।
 
भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कई अधजले शवों के अंग बह गए। जिन्हें कुत्ते नोंच रहे हैं। इधर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है शिकायत आने के बाद घाट पर रहने वाले एक बाबा को अंतिम संस्कार के बाद साफ-सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। अब यहां पर पूरी निगरानी रखी जायेगी।
 
उत्तरकाशी के एसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि वास्तव में कोविड से मरे लोगों के शव केदारघाट में जलाए जाते हैं, लेकिन जिस व्यक्ति का शव कुत्ते खाते दिख रहे हैं, वह कोविड संक्रमित का है या नही, इस बारे में कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख