आगरा में जलाई गई 15 वर्षीय छात्रा ने दिल्ली में दम तोड़ा

Webdunia
गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (12:06 IST)
नई दिल्ली। आगरा में दो दिन पहले अज्ञात लोगों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय एक लड़की ने यहां सफदरजंग अस्पताल में गुरुवार को दम तोड़ दिया।
 
पुलिस के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को मंगलवार को दो अज्ञात लोगों ने रोका और उसके ऊपर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी। 
 
सफदरजंग अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि चेहरे समेत उसके शरीर का 55 फीसदी हिस्सा जल गया था और धुएं के चलते उसकी श्वास नली भी जल गई थी, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने बताया कि बीती देर रात उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन वह बच नहीं पाई और रात डेढ़ बजे के करीब उसकी मौत हो गई। 
 
पुलिस ने बताया कि शुरुआत में लड़की को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसे नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

गले में रुद्राक्ष, नंगे पैर, सौम्य मुस्कान, जानिए कौन हैं पद्मश्री सम्मानित आचार्य जोनस मसेट्‍टी

मॉक ड्रिल की घोषणा से क्यों डरे LoC और इंटरनेशनल बार्डर पर रहने वाले?

मोदी कैबिनेट में कई बड़े फैसले, MSP बढ़ा, किसानों के लिए ब्याज सहायता योजना को भी मंजूरी

मुंबई बमकांड के आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका पर अदालत ने तिहाड़ जेल से मांगा जवाब

LIVE: कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले, MSP बढ़ा, किसानों को ऋण में ब्याज पर छूट

अगला लेख