Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मंत्री ने DM से पूछा- क्या आप शराब पीते हैं

हमें फॉलो करें मंत्री ने DM से पूछा- क्या आप शराब पीते हैं
, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (07:28 IST)
बीड। महाराष्‍ट्र के बीड में लोग उस समय हैरान रह गए जब डीएम द्वारा चाय पीने से इनकार करने पर मंत्री ने उनसे पूछा कि क्या आप शराब पीते हैं? अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मंत्री बीड गए थे।
 
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार को बीड के जिला अधिकारी राधाबिनोद शर्मा से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि 'क्या वह शराब पीते हैं'।
 
सत्तार ने यह कथित टिप्पणी अक्टूबर में अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के दौरे के दौरान की थी।
 
सत्तार का यह वीडियो प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत ने ट्वीट किया है। सावंत ने कहा कि सत्तार जिलाधिकारी से शराब पीने के बारे में बोल रहे हैं। इससे समझ में आता है कि कृषि मंत्री अतिवृष्टि को लेकर कितने गंभीर है?
गुरुवार को सामने आए वीडियो में मंत्री जिलाधिकारी शर्मा, जिला के अन्य अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों के साथ एक हॉल में बैठे नजर आ रहे हैं। वहां सभी को चाय परोसने के दौरान, शर्मा चाय पीने से मना कर देते हैं। तभी, सत्तार को कथित तौर पर जिलाधिकारी से पूछते हुए सुना जा सकता है, 'क्या आप शराब पीते हैं?'
Edited by : Nrapendra Gutpa

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NHRC ने 'लड़कियों की नीलामी' संबंधी खबरों को लेकर राजस्थान सरकार को जारी किया नोटिस