4 साल बाद फिर अमरिंदर सिंह के साथ प्रशांत किशोर, सैलरी लेंगे सिर्फ 1 रुपए, 2022 के चुनाव के लिए तैयार करेंगे रणनीति

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (20:17 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को अपना मुख्य सलाहाकार बनाए जाने की जानकारी दी। सिंह ने ट्वीट किया कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रशांत किशोर मुख्य सलाहाकार के तौर पर मेरे साथ जुड़ गए हैं।

पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं। किशोर ने वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाली थी।

पंजाब सरकार ने उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा दिया है। हालांकि प्रशांत किशोर की सैलरी एक रुपया होगी। वे 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति तैयार करने में मदद करेंगे।

वर्तमान में किशोर की कंपनी, इंडियन पालिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मदद कर रही है। किशोर ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के लिए अभियान की कमान संभाली थी।

<

#PunjabCabinet clears the appointment of Shri @PrashantKishor as Principal Advisor to the Chief Minister @capt_amarinder Singh in the rank and status of a Cabinet Minister. pic.twitter.com/Nk5cCj6CSG

— Government of Punjab (@PunjabGovtIndia) March 1, 2021 >पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रशांत किशोर अपनी सैलरी के तौर पर सिर्फ एक रुपया लेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक क्लर्क और दो पिओन दिए जाएंगे। किशोर को राज्य ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की ओर से वाहन मुहैया कराया जाएगा। उनके आतिथ्य के लिए प्रतिमाह 5000 रुपए खर्च किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख