खुशखबर... एयर एशिया इंडिया की हवाई यात्रा किराए में 20 प्रतिशत छूट की पेशकश

Webdunia
शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (21:19 IST)
मुंबई। सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी एयर एशिया इंडिया ने सीमित अवधि के लिए अपने नेटवर्क की सेवाओं के किराए पर 20 प्रतिशत छूट की पेशकश की है। एयर एशिया इंडिया में टाटा समूह की 51 प्रतिशत और मलेशिया की एयर एशिया की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
 
एयर एशिया इंडिया ने एक बयान में कहा कि 7 दिन की यह बिक्री 18 फरवरी से शुरू होगी। इस दौरान खरीदे गए टिकटों पर 25 फरवरी से 31 जुलाई के बीच यात्रा की जा सकेगी। बयान के मुताबिक कंपनी वेबसाइट या मोबाइल एप से की जाने वाली सभी बुकिंग पर यह छूट उपलब्ध होगी। यात्री सेल के दौरान घरेलू यात्रा के साथ-साथ विदेश यात्रा के भी टिकट बुक करा सकते हैं।
 
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भास्करन ने कहा कि इस छूट योजना के साथ यात्री अपनी छुट्टियों के दौरान कम बजट में भी दुनिया में कई स्थानों पर यात्रा कर सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति, महिला ने की थी यह अपील, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख