Weather Alert : दिल्ली में धूलभरी आंधी, वायु गुणवत्ता का स्तर हुआ प्रभावित

Webdunia
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (22:20 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी में धूलभरी आंधी आई, जिससे दृश्यता और वायु गुणवत्ता का स्तर प्रभावित हुआ और हल्की बारिश होने से तापमान में कुछ कमी आई।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शाम लगभग 4 बजे दिल्ली में धूलभरी आंधी चली। हवा की अधिकतम गति लगभग 70 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। धूलभरी आंधी के कारण पालम में दृश्यता का स्तर तीन हजार मीटर से कम होकर 500 मीटर तक आ गया। सफदरजंग में यह 2,200 मीटर से कम होकर 1,500 मीटर तक आ गया।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता और खराब हो गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 252 दर्ज किया गया, जबकि शाम चार बजे यह 238 पर था। उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

अधिकारी ने बताया कि कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश भी हुई। शहर में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। विभाग ने बताया कि अगले पांच से छह दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख