अजमेर में पहली बार मनाया गया 'वर्ल्ड साड़ी-डे'

Webdunia
रविवार, 30 दिसंबर 2018 (18:59 IST)
अजमेर। 29 दिसम्बर को 'वर्ल्ड साड़ी-डे' के अवसर पर सिंधी लेजीज़ क्लब द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें शहर की 45 महिलाओं ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गेम्स और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस तरह का आयोजन अमजमेर में पहली बार किया गया जबकि देश के बड़े शहरों में बहुत पहले से 'वर्ल्ड साड़ी-डे' मनाया जा रहा है।
 
 
'वर्ल्ड साड़ी-डे' की यह मीट इवेंट भारतीय परिधान साड़ी को पहनने वाली महिलाओं को एक साथ एक मंच पर लाता है। यह मीट दुनियाभर में एक साथ 29 दिसम्बर को मनाई जाती है। फेसबुक सोशल मीडिया में 'साड़ी स्पीक' की 1 लाख सदस्याएं हैं।  
 
अजमेर में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कौमुदी पंत ने किया। उन्होंने बताया कि दुर्गा असवानी, दिशा प्रकाश किशनानी व आकांशा कपूर नें इसमें भरपूर सहयोग प्रदान किया है। अतिथि के रूप में प्रिमिला सिंह उपस्थित थी। सभी महिलाओं ने मीट में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कौमुदी ने अतिथि व उपस्थित महिलाओं को पुरस्कार भी वितरित किए। अंत में दिशा प्रकाश किशनानी ने उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख