अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 26 मई 2025 (00:48 IST)
Amritsar crime News : शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद की रविवार को छेहरटा इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हरजिंदर सिंह जंडियाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर दो के पार्षद थे। सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पार्षद की हत्या में शामिल 3 लोगों की पहचान कर ली है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि पार्षद को धमकीभरे फोन कॉल मिल रहे थे जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया था, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। हरजिंदर सिंह जंडियाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर दो के पार्षद थे। एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने कहा कि तीन से चार अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक पर सवार पार्षद को रोकने की कोशिश की और फिर उन पर तीन-चार गोलियां चलाईं।
ALSO READ: कॉन्स्टेबल की आत्महत्या के पीछे औरत का हाथ, पुलिस को मिली फोन की चैट, ऐसे खुला सुसाइड का रहस्‍य
अधिकारी ने बताया कि सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि पार्षद को धमकी भरे फोन कॉल मिल रहे थे जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया था, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
 
पुलिस ने बताया कि उन्होंने पार्षद की हत्या में शामिल तीन लोगों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान गोपी, अमित और करण किरा के रूप में हुई है और ये सभी जंडियाला गुरु के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ALSO READ: हरियाणा में मां बेटी से गैंगरेप के बाद बेटी की हत्या, किशोर समेत 4 पकड़े गए
पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल वाहन की भी पहचान कर ली गई है। इस बीच शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने घटना की कड़ी निंदा की और पंजाब में कानून-व्यवस्था के ‘ध्वस्त’ होने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की।
 
शिअद अध्यक्ष ने दावा किया कि कुछ दिन पहले सिंह के घर पर गोलियां चलाई गईं लेकिन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बादल ने पुलिस निष्क्रियता को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस प्रमुख पर भी सवाल उठाए।
ALSO READ: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाले की पीट-पीटकर हत्या
घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह बहमन की दिनदहाड़े निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना। (भाषा)
dited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: पर्यावरण का मित्र है कागज, दुश्‍मन नहीं

मोदी जी! आप सरकार का पक्ष रखिए भारत का नहीं, पक्ष भी इसी देश का है और विपक्ष भी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

अगला लेख