सपा की हार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : मुलायम

Webdunia
रविवार, 7 मई 2017 (14:49 IST)
मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बुरी तरह से हुई हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने रविवार को कहा कि उनके मना करने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया।
 
उन्होंने कहा कि हमारी जिंदगी बरबाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने उन पर कई मामले दर्ज कराए और अखिलेश ने उसी कांग्रेस से गठबंधन किया। समाजवादी पार्टी जनता की गलती से नहीं, खुद अपनी गलती से हारी है। 
 
शहीद धर्मेन्द्र यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में रविवार को करहल के ग्राम जुनेसा आए मुलायम सिंह ने शिवपाल के रामगोपाल को ‘शकुनि’ बताने वाले बयान को सही बताते हुए कहा कि शिवपाल को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई, पैसा भी खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि काग्रेस से गठबंधन सपा की बुरी दशा के लिए जिम्मेदार है। उनके मना करने पर भी अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया।
 
मुलायम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, झूठ बोलकर जनता को ठगा। 15 लाख रुपए हर खाते में डालने का वादा कर सत्ता में आए लेकिन 15 हजार भी किसी खाते में आज तक नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख