अखिलेश पर गिरेगी गाज, होगी नियुक्तियों की सीबीआई जांच

Webdunia
बुधवार, 19 जुलाई 2017 (21:44 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य लोक सेवा आयोग की 2012 से हुई अब तक की नियुक्तियों की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की आज घोषणा की।
      
योगी ने विधानसभा में बजट पर हुई चर्चा के दौरान सदन में कहा कि उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग की नियुक्तियों में व्यापक पैमाने पर धांधली हुई है, इसलिए 2012 से अब तक हुई नियुक्तियों की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो से कराई जाएगी। जांच होगी, कार्रवाई होगी। हरियाणा के एक मुख्यमंत्री नियुक्तियों में धांधली के आरोप में ही दस वर्षों से जेल में सड़ रहे हैं। 
      
गौरतलब है कि 15 मार्च 2012 को मुख्यमंत्री के रुप में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शपथ ग्रहण किया था। उनकी सरकार पांच साल चली। उनके सरकार के कार्यकाल में आयोग की नियुक्तियों पर कई बार सवाल खड़े हुए। इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय तक को दखल देना पड़ा था।
      
उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों का हक मरने नहीं देंगे। नियुक्तियों में उच्चतम न्यायालय ने रोक लगा रखी थी। नियुक्तियों के कागजातों में आग भी लगा दिए गए। अब ऐसा नहीं होगा। जांच होगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्‍ली में गर्मी से राहत

LIVE: म्यांमार से हिमाचल तक भूकंप के झटके

पथराव के मुख्‍य आरोपी समेत 9 गिरफ्तार, गुना में आज कैसे हैं हालात?

दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कहा अवैध बोरवेल से पानी निकालना पाप

कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल, सरकारी नीतियों से निजी कंपनियों को कैसे हुआ लाभ?

अगला लेख