उप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा का गठबंधन का ऐलान...

Webdunia
रविवार, 22 जनवरी 2017 (22:58 IST)
लखनऊ। तमाम उतार-चढ़ाव और आशा-निराशा के बाद उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव से पहले आज गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया। सपा के प्रान्तीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और उनके कांग्रेसी समकक्ष राज बब्बर ने यहां आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इस गठबंधन की घोषणा की।
पटेल ने बताया कि साम्प्रदायिक शक्तियों तथा भाजपा को समूल उखाड़ने के संकल्प के साथ बनाया गया यह गठबंधन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। इनमें से 298 पर सपा तथा 105 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे।
 
उन्होंने कहा कि सपा के सभी साथियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों को हम भारी बहुमत से विजयी बनाकर अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनायेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश भी मजबूत होगा।
कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष राज बब्बर ने इस अवसर पर कहा कि आज देश की व्यवस्था और प्रदेश के माहौल को देखते हुए आज उन तमाम सामाजिक संस्थाओं, बुद्धिजीवियों और तमाम समान विचार वाले लोगों के अनुरोध पर प्रदेश की जनता की प्रगति के लिये आज एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस चुनावपूर्व गठबंधन के लिए  आपस में तैयार हुए हैं। सपा और कांग्रेस की साझा वैचारिक ताकत भाजपा की धुव्रीकरण करने वाली विभाजन और विघटनकारी नीतियों को मजबूती से चुनौती देगी।
 
बब्बर ने कहा कि सपा और कांग्रेस का यह गठबंधन मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों द्वारा किये गये रचनात्मक कार्यों की बुनियाद पर खड़ा है और यह आगे बढ़ेगा। सपा और कांग्रेस के गठबंधन के सत्ता में आने पर एक हफ्ते के अंदर साझा न्यूनतम एजेंडा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के पास भाजपा को मजबूत संदेश देने का ऐतिहासिक मौका है कि वह सामाजिक आर्थिक तानेबाने को नष्ट करने वालों को बरदाश्त नहीं करेंगे।
 
कांग्रेस के 27 साल यूपी बेहाल के आंदोलन के सवाल पर बब्बर ने कहा कि आप इस गठबंधन से यूपी को प्रगति की ओर देखेंगे, ना कि बेहाली की ओर देखेंगे।
 
मालूम हो कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की खास दिलचस्पी की वजह से कांग्रेस और सपा के गठबंधन की अटकलंे काफी पहले से थीं। बीच में एक बार लगा कि जल्द ही इसका एलान हो जाएगा लेकिन सीटों की संख्या पर बात ना बनने की वजह से इसमें खासा विलम्ब हो गया।
 
माना जा रहा था कि कांग्रेस 130 सीटों से कम पर राजी नहीं थी जबकि सपा उसे अधिकतम 85 सीटें ही देना चाहती थी। सपा ने गत शुक्रवार को अपने 210 उम्मीदवारों की सूची जारी करके कांग्रेस को कड़ा संदेश भी दिया था। उस वक्त लग रहा था कि अब यह गठबंधन नहीं बनेगा। हालांकि सपा की तरफ से गठबंधन की सम्भावना खत्म होने की बात भी नहीं कही गयी थी।
 
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच सीधी बातचीत होने के बाद इस गठबंधन को मूर्तरूप देने का फैसला किया गया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

LIVE: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

अगला लेख