अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के मद्देनजर हिमाचल में अलर्ट जारी

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2023 (19:27 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के मद्देनजर राज्य 'हाई अलर्ट' पर है और पंजाब से लगी सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब से लगी सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और कोई भी अवांछित तत्व राज्य में प्रवेश न करें, इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। हम किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
 
पंजाब के स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच हालिया झड़पों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ असामाजिक लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम सभी इस देश के नागरिक हैं। पंजाब और हिमाचल के लोग भाई जैसे हैं। सुक्खू ने कहा कि जरूरत पड़ी तो मैं पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करूंगा।
 
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने शनिवार को अमृतपाल और उनके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख