आप की पूर्व विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल, केजरीवाल पर लगाए तानाशाही के आरोप

Webdunia
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (21:31 IST)
नई दिल्ली। चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्व विधायक अलका लांबा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। लांबा कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रभारी पीसी चाको की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। लांबा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल एक तानाशाह की तरह काम करते हैं, जो आप कार्यकर्ताओं और पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों की कभी नहीं सुनते।
 
लांबा ने कांग्रेस में शामिल होने के अपने निर्णय की घोषणा पिछले महीने की शुरुआत में उस समय की, जब उन्होंने आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
 
ALSO READ: 1 दिन में 120 करोड़ कमा रहीं फिल्में तो कहां है मंदी, मोदी के मंत्री का बयान
 
लांबा की घोषणा के कुछ दिन बाद अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दलबदल कानून के तहत उन्हें दिल्ली विधानसभा की सदस्य के रूप में अयोग्य ठहरा दिया गया था।
 
उन्होंने दिसंबर 2014 में 20 वर्ष तक कांग्रेस में रहने के बाद पार्टी छोड़ दी थी और इसके बाद वे आप में शामिल हो गई थीं। लांबा 2015 में आप के टिकट पर चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुई थीं।
 
कांग्रेस में शामिल होने के बाद लांबा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में वापसी करने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि यही एक पार्टी है जो दिल्लीवासियों का ध्यान रख सकती है।
 
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप सरकार ने पिछले 5 वर्षों में दिल्लीवासियों की भलाई के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। हालांकि मेरे जैसे कार्यकर्ता हमेशा उनके सामने सवाल रखते हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया।
 
लांबा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल एक तानाशाह की तरह काम करते हैं, जो आप कार्यकर्ताओं और पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों की कभी नहीं सुनते। इसके परिणामस्वरूप विकास के काम प्रभावित होते हैं। अब वे आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए खोखले वादे करके एक बार फिर लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
 
दिल्ली विधानसभा में पिछले वर्ष दिसंबर में एक प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें 1984 सिख विरोधी दंगों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न सम्मान वापस लिए जाने की मांग की गई थी। लांबा ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था, जिसके बाद उनके आप के साथ संबंधों में खटास आ गई थी।
 
सत्तारूढ़ आप को छोड़ने के अपने निर्णय की घोषणा के बाद वे कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थीं और उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी।
 
पार्टी की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लांबा को चांदनी चौक से चुनाव मैदान में उतार सकती है।
 
लांबा की कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चाओं के बीच कांग्रेस से चार बार विधायक रहे प्रह्लाद सिंह साहनी 6 अक्टूबर को पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। साहनी 1998 से 2015 तक चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। लांबा ने 2015 में उन्हें पराजित किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 साल में 1 करोड़ नौकरी देगी सरकार

राहुल का बड़ा आरोप, भाजपा के सिस्टम ने की छात्रा की हत्या, पीएम मोदी से मांगा जवाब

आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत, एम्स भुवनेश्वर में हारी जिंदगी की जंग

शुभांशु शुक्ला का आज धरती पर शुभ आगमन, 18 दिन ISS में क्या किया, कैसे रहेंगे अगले 7 दिन?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

अगला लेख