दिल्ली में कांग्रेस और AAP का गठबंधन बरकरार है : अलका लांबा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (19:43 IST)
Alka Lamba's statement regarding the alliance of Congress and AAP : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन बरकरार है, हालांकि उन्हें सीट बंटवारे पर समझौते के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस चाहती है कि वह दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ें और उन्होंने चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से चुनावी मुकाबले में उतरने की इच्छा व्यक्त की। यह पूछे जाने पर कि क्या वह आम चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं, लांबा ने कहा, मेरी पार्टी चाहती है कि मैं आगामी लोकसभा चुनाव लड़ूं और मैं भी ऐसा ही चाहती हूं।
ALSO READ: टैक्स ट्रिब्यूनल से मिली राहत, जानिए क्यों फ्रीज हो गए थे कांग्रेस के बैंक खाते
उन्होंने कहा, उम्मीदवारी के बारे में अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। लेकिन अगर मैं चुनाव लड़ती हूं, तो चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से लड़ूंगी। दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की संभावना से जुड़े सवाल पर लांबा ने कहा कि उन्हें दोनों पार्टियों के बीच किसी समझौते या असहमति की जानकारी नहीं है।
ALSO READ: PM मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, बोले इतिहास के सबसे दयनीय दौर से गुजर रही
अलका ने कहा, अब तक मेरा यही मानना ​​है कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन बरकरार है। मुझे दोनों पार्टियों के बीच किसी सहमति या असहमति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि बातचीत चल रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में आप ने कहा था कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और उसने कांग्रेस को सिर्फ एक सीट की पेशकश की है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पेजर ब्लास्ट: क्या मोबाइल और स्मार्ट डिवाइस बन सकते हैं नए हथियार

UP: वृन्दावन में झोपड़ी में साध्वी को जलाने का आरोपी साधु गिरफ्तार

प्रियंका गांधी का सवाल, क्या अब हिंसा और नफरत को ही लोकतंत्र का मूलमंत्र बनाना चाहती है भाजपा?

फिल्म इमरजेंसी के लिए कंगना रनौत को नोटिस जारी, सिखों की छवि खराब करने का है मामला

राहुल गांधी को धमकी देना पड़ा महंगा, बिट्टू और अन्य 3 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

अगला लेख