राजस्थान में सर्वजातीय सामूहिक विवाह

Webdunia
सोमवार, 8 मई 2017 (14:43 IST)
जयपुर। एक ओर जहां शादी-विवाह में दिखावा और फिजूलखर्ची शान का पर्याय बन गया है, वहीं दूसरी ओर सेवा भारती संस्था गरीब और विवाह का खर्च वहन नहीं कर सकने वाले परिवारों के लिए मदद का पर्याय बनी हुई है। गैरसरकारी संस्था सेवा भारती राजस्थान में अभी तक सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन के बैनर तले 1271 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांध चुकी है।
 
राजस्थान में इस आयोजन को मिली सफलता के बाद सेवा भारती ने देश के अन्य राज्यों में भी इस तरह के आयोजन करने की योजना बनाई है। इस साल के अंत तक यह संख्या 1500 तक पहुंचने का अनुमान है। 
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संस्था सेवा भारती के राजस्थान प्रमुख तुलसी नारायण ने कहा कि विवाह का खर्च नहीं उठा पाने वाले परिवारों के जोड़ों का विवाह सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन में करवाया जाता है। हालांकि यह रिश्ता दोनों परिवार मिलकर तय करते हैं और संस्था केवल विवाह करवाती है। मौजूदा समय में इस प्रकार के आयोजन की बहुत जरूरत है। 
 
उन्होंने बताया कि संस्था विवाह के लिए दोनों पक्ष से नाममात्र की राशि लेती है ताकि दोनों परिवार किसी तरह की हीनभावना से ग्रसित नहीं हों। समिति की ओर से तय की जाने वाली राशि देने में दोनों परिवारों की भागीदारी रहती है। यह राशि 4,100 से अधिक नहीं होती।
 
तुलसी नारायण के अनुसार आरएएस ने 2010 में सबसे पहले भवानीमंडी से इस आयोजन की शुरुआत की थी, प्रदेश में अब तक सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन में 1271 जोड़े परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। राजस्थान में इस तरह के विवाह को मिली सफलता के बाद सेवा भारती संस्था ने दिल्ली, झारखंड और असम में भी सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन कर विवाह करवा रही है।
 
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में विवाह के लिए तय कानून का कड़ाई से पालन किया जाता है। लड़के और लड़की की उम्र संबंधित वैध दस्तावेज को देखने के बाद ही सामूहिक विवाह में जोड़ों का नाम शामिल किया जाता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में बारिश ने ली 18 लोगों की जान, राजस्थान भी पानी पानी, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE: शशि थरूर बोले, देश पहले, पार्टी बाद में

भारत पाकिस्तान मैच के बीच आज होने वाला मैच रद्द, जानिए WCL ने क्यों लिया यह फैसला?

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

अगला लेख