Hanuman Chalisa

भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद, अमरनाथ यात्रा रोकी गई

Webdunia
शनिवार, 8 अगस्त 2015 (14:17 IST)
जम्मू। राज्य के उधमपुर जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद हो जाने के कारण शनिवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।


राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात एसएसपी संजय कोतवाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण शुक्रवार को देर रात उधमपुर जिले के खेड़ी में 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ की यात्रा भी रोक दी है। अन्य वाहनों को भी राजमार्ग पर आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मी और मशीन भूस्खलन को साफ करने के काम में लगे हैं और शनिवार को शाम में राजमार्ग को खोल दिए जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि राजमार्ग के दोनों ओर अनेक वाहन फंसे हुए हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी