अमित शाह का लालू यादव पर तंज, गायों का चारा भी खा लिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 30 मार्च 2025 (15:57 IST)
Amit Shah in Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर सीधा हमला करते हुए रविवार को कहा कि जो लोग गायों का चारा खाते हैं, वह बिहार के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते।
 
गोपालगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र और बिहार दोनों जगह की राजग सरकारें राज्य के समग्र विकास के लिए काम कर रही हैं। जो लोग जानवरों का चारा खाते हैं, वे राज्य के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते। लालू जी अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत सामग्री आपूर्ति घोटाला, चरवाहा विद्यालय घोटाला में शामिल थे। उन्होंने गायों का चारा भी खाया।
 
भाजपा नेता ने आरोप लगाया, यहां (बिहार) लालू-राबड़ी सरकार और केंद्र में सोनिया-मनमोहन सरकार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। लालू प्रसाद ने सिर्फ अपने परिवार के लिए काम किया।
 
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने अपने दोनों बेटों को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश की। अपनी पत्नी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर रहे हैं, अपनी बेटी को राज्यसभा भेजा, लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजग सरकार बिहार के समग्र विकास के लिए काम कर रही है।
 
शाह ने कहा कि अगले पांच सालों में बिहार को बाढ़ मुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजग सरकार बिहार में देवी सीता के जन्मस्थान (पुनौरा धाम) पर एक विशाल मंदिर का निर्माण भी कर रही है। सीतामढ़ी शहर से लगभग 5 किलोमीटर पश्चिम में स्थित पुनौरा धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर लगेगा कोई जुर्माना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बड़ा बयान

इमरान खान को SC से मिली जमानत, जानिए कौनसे हैं वो 8 मामले

GST में 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी चीजें, केंद्र का प्रस्ताव GoM ने स्वीकारा

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन क्यों मोदी सरकार लाई पीएम-सीएम के 30 दिन जेल में रहने पर कुर्सी जाने वाला विधेयक?

कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में RJD को झटका, PM मोदी की रैली में दिखे राजद के 2 विधायक

नक्सलवाद के समर्थक हैं सुदर्शन रेड्‍डी, अमित शाह का विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर निशाना

भारत की 'मल्टी-अलाइनमेंट' रणनीति कितनी कारगर: रूस, चीन और भारत एक हो गए तो अमेरिका कहां टिकेगा?

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ में जान दांव पर लगाकर ग्रामीणों को बचाने वाले गिरिराज को 12 घंटे में भेंट किया ट्रैक्टर

सुप्रीम कोर्ट ने कुत्ते प्रेमियों से 25 हजार और NGO से क्यों 2 लाख जमा करने को कहा?

अगला लेख