अमृतपाल का वीडियो वायरल, पंजाब पुलिस को दी खुली चुनौती, बोला- ऊपरवाले ने गिरफ्तारी से बचाया

Webdunia
बुधवार, 29 मार्च 2023 (19:10 IST)
चंडीगढ़। Amritpal Singh update : खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल लगातार पंजाब पुलिस को चकमा दे रहा है। कल उसके होशियारपुर में होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। वीडियो में अमृतपाल ने भड़काऊ बातें की हैं। अमृतपाल की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई है। 
 
इस बीच अमृतपाल सिंह का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है कि मेरी गिरफ्तारी ऊपरवाले के हाथ में है। कोई मेरा बाल बांका नहीं कर सकता है। मीडिया में ऐसी भी खबरें हैं कि पंजाब पुलिस के सामने अमृतपाल ने कुछ शर्तें रखी हैं।

 भगोड़े कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें उसने पंजाब पुलिस की उसके खिलाफ कार्रवाई के दौरान सिख युवकों को गिरफ्तार करने की आलोचना की। काली पगड़ी और शॉल पहने, खालिस्तान समर्थक ने वीडियो में कहा कि अगर राज्य सरकार की उसे गिरफ्तार करने की मंशा थी, तो पुलिस उसके घर आ सकती थी।

मीडिया खबरों के मुताबिक वीडियो एक- दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो ब्रिटेन के हैंडल से शेयर किया गया था। उसके अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया है।

उसने आगे कहा कि भगवान ने हमें गिरफ्तार करने के लिए भेजे गए 'लाखों पुलिस' वालों से बचा लिया। वीडियो इन खबरों के बीच आया कि अमृतपाल आत्मसमर्पण कर सकता है।

तो मैं हो जाता गिरफ्तार : अमृतपाल सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, कट्टरपंथी उपदेशक ने कार्रवाई के दौरान सिख युवकों को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की आलोचना की। अगर पंजाब सरकार का इरादा मुझे गिरफ्तार करने का था, तो पुलिस मेरे घर आ सकती थी और मैं मान जाता।
 
पुलिस ने अमृतपाल और उसके साथियों को पकड़ने के लिए मंगलवार की रात को होशियारपुर और आसपास के गांवों में घर-घर तलाशी अभियान चलाया, जो कई आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। 
 
हालांकि अमृतपाल सिंह होशियारपुर के मरैयां गांव के एक गुरुद्वारे में एक इनोवा कार को छोड़कर खेतों में भागता हुआ दिखाई दिया। बाद में पुलिस ने कार को बरामद कर लिया। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Russia Ukraine War : महायुद्ध की आशंका, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब NATO की एंट्री, ड्रोन गिराने के लिए भेजे फाइटर प्लेन

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, आखिर मैंक्रों के खिलाफ फ्रांस में क्यों उबाल?

नेपाल क्राइसिस को लेकर CJI की टिप्पणी, हमें अपने संविधान पर गर्व, पड़ोसी देशों में देखिए क्या हो रहा है

नेपाल हिंसा से UP के 7 जिलों में हाईअलर्ट, DGP ने क्या दिए आदेश

BJP सांसदों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड देखकर क्या नाराज हुए PM मोदी

अगला लेख