अमृतपाल का साथी जोगा सिंह गिरफ्तार, पीलीभीत में ठहरने का किया था इंतजाम

Webdunia
शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (20:55 IST)
चंडीगढ़। पुलिस ने अलगाववादी अमृतपाल सिंह को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में छिपने में मदद करने और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के आरोप में उसके एक अहम सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जोगा सिंह लुधियाना का निवासी है और वह पीलीभीत में ‘डेरा’ का संचालन करता है। सिंह हरियाणा से पंजाब आ रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी तलाश में थी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (सीमा रेंज) नरेंद्र भार्गव ने कहा, जोगा सिंह अमृतपाल सिंह के सीधे संपर्क में था। उसने अमृतपाल सिंह के ठहरने और वाहन की व्यवस्था की थी। उसने पीलीभीत में उसके ठहरने का इंतजाम किया था और फिर वह पंजाब लौटा।

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि अमृतपाल सिंह की मदद करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो फरार थे। पिछले महीने पुलिस ने इन दोनों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान होशियारपुर जिले में बाबक गांव के राजदीप सिंह और जालंधर जिले के सरबजीत सिंह के तौर पर हुई है।

राजदीप सिंह और सरबजीत सिंह दोनों को शुक्रवार रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जिन्होंने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने पिछले महीने अमृतपाल सिंह और उसके ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है।

अलगाववादी अमृतपाल सिंह को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और वह 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच निकला था। वह बार-बार अलग-अलग वाहन का इस्तेमाल कर रहा है और अपना हुलिया बदल रहा है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

कौन है अर्चिता फुकन? एडल्ट स्टार के साथ तस्वीर ने मचाया बवाल, क्या AI अवतार है 'बेबीडॉल आर्ची'

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार, 7 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, 225 सड़कें बंद

Chatgpt से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, हो जाएग अर्थ का अनर्थ

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से टकराई स्कूल बस, 3 छात्रों की मौत

इजराइल के साथ युद्ध में 1060 ईरानियों की मौत

अगला लेख