अमृतपाल के सहयोगी जोगा सिंह को पुलिस हिरासत में भेजा

Webdunia
रविवार, 16 अप्रैल 2023 (21:51 IST)
होशियारपुर (पंजाब)। कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के एक करीबी सहयोगी जोगा सिंह को यहां की एक अदालत ने रविवार को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में अमृतपाल सिंह को पनाह देने और अन्य सहायता प्रदान करने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जोगा सिंह को रविवार को एक अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने कहा था कि लुधियाना निवासी और पीलीभीत में एक डेरा के प्रभारी जोगा सिंह को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से गिरफ्तार किया गया था, जब वह हरियाणा से पंजाब आया था। जोगा को अमृतसर पुलिस (ग्रामीण) और होशियारपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा था कि जोगा अमृतपाल के सीधे संपर्क में था। जोगा ही अमृतपाल और उसके दूसरे सहयोगी पपलप्रीत को पंजाब वापस लाया था। पुलिस ने पिछले महीने अमृतपाल और उसके 'वारिस पंजाब दे' संगठन के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी। अमृतपाल 18 मार्च को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

भारत का बांग्लादेश दौरा स्थगित होने की संभावना, यह है कारण

मुंबई में मराठी को लेकर मारपीट, पुलिस ने लिया 7 मनसे के कार्यकर्ताओं को हिरासत में

CUET UG के परीक्षा परिणाम घोषित, एक अभ्यर्थी ने 5 में से 4 विषयों में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

नड्डा की जगह कौन? भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ये 3 नाम आगे, RSS निर्णायक भूमिका में होगी

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

अगला लेख