Biodata Maker

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी घायल

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (09:05 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पट्टन इलाके के येदिपोरा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
 
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी उनकी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए '92 बेस अस्पताल' में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और अतिरिक्त बल को भी मौके पर भेजा गया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला जेम्सबॉन्ड अन्ना चैपमैन फिर काम पर लौटीं, जानिए कौन है यह करिश्माई रूसी जासूस

America में भारतीय ट्रक ड्राइवर ने कई कारों को रौंदा, 3 लोगों की गई जान

डोनाल्ड ट्रंप इफेक्ट, क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं जाएंगे आसियान?

दीपावली पर बोरे भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान, गिफ्ट देख डबल हुई खुशी

चित्रकूट में लगा गधा मेला, 1.05 लाख में बिका 'सनी देओल', कितने में बिका 'सलमान'

सभी देखें

नवीनतम

चीन अपनी नई पंचवर्षीय योजना से क्या हासिल करना चाहता है?

LIVE: कुरनूल में यात्रियों से भरी बस में आग, 42 लोग थे सवार

तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों पर पुतिन ने कहा- किसी भी दबाव में झुकेंगे नहीं

रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध का भारत पर क्या होगा असर

मध्य प्रदेश में शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषकों को जारी रहेगा फसल ऋण

अगला लेख