अनंतनाग उपचुनाव में महबूबा मुफ्ती की जीत

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2016 (11:24 IST)
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आज 12 हजार वोटों के बड़े अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हिलाल अहमद शाह को हराकर जीत हासिल की।
 
 
 
 
 
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुफ्ती को कुल 17 हजार 701 वोट मिले जबकि शाह को मात्र 5616 वोट मिले। नेशनल कांफ्रेस प्रत्याशी हुसैन मिस्गर को 2811 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
 
अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में महबूबा समेत आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का इस वर्ष सात जनवरी को निधन के कारण इस सीट के लिए उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया था।
 
इस उपचुनाव के लिए 22 जून को मतदान हुआ था जिसमें 84,000 में से 28,000 से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। 

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख