आंध्रप्रदेश में ग्रेनाइट खदान विस्फोट में 12 मरे

Webdunia
शनिवार, 4 अगस्त 2018 (00:53 IST)
कुरनूल। आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले के अलुरु मंडल के हरिबेलगल गांव में शुक्रवार रात एक ग्रेनाइट खदान में भीषण विस्फोट होने से  12 श्रमिकों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए।
 
 
पुलिस ने बताया कि ग्रेनाइट खदान में भीषण धमाका हुआ जिसमें 12 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके में 8 अन्य 80 फीसदी तक झुलस गए हैं। मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। नायडू ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ बात की और उन्हें घायलों के लिए बेहतर उपचार करवाने के निर्देश दिए।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खदान में करीब 8 बजे भीषण धमाका हुआ था जिसे दुर्घटना स्थल से 20 किमी दूर भी सुना जा सकता था। शवों के परखच्चे जगह-जगह बिखरे हुए थे। धमाके बाद खदान के शेड में आग लग गई और पुलिस को शंका है कि शेड में कुछ और मजदूर भी फंसे हो सकते हैं। धमाके में इस क्षेत्र के पास 10 घर, 3 ट्रैक्टर और 1 लॉरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
 
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाके वाले स्थल पर 20 मजदूर काम कर रहे थे। अधिकतर पीड़ितों को यहां ओडिशा से काम करने के लिए लाया गया था। सभी घायलों को पहले अलुरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बाद में कुरनूल और अडोनी रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है।
 
जिला कलेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि शीर्ष पुलिस और राजस्व अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मृतकों की मौत की संख्या बढ़ने की आशंका है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख