Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उदास चेहरे के साथ 6 माह बाद पाकिस्तान से वापस लौटी अंजू, मीडिया से चुराई नजरें, आखिर क्या है कहानी?

हमें फॉलो करें Anju married in Pakistan
, बुधवार, 29 नवंबर 2023 (18:52 IST)
भारत से पाकिस्तान गई अंजू 6 महीने बाद वापस भारत लौटकर आ गई है। मंगलवार देर रात अंजू अटारी-बाघा बॉर्डर के जरिए भारत में दाखिल हुई। अंजू जून 2023 में पाकिस्तान में रहने वाले अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान चली गई थी। अंजू के पाकिस्तान जाने से कुछ ही दिनों पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन के साथ भारत पहुंची थी।

ऐसे में अंजू और सीमा हैदर की लव स्टोरी काफी दिनों तक सुर्खियों में बनी रही। भिवाड़ी की रहने वाली अंजू को 15 साल की एक बेटी और 4 साल का एक बेटा है। इन्हें छोड़कर वह पाकिस्तान चली गई थी।

पहले तो यह बताया गया था कि वह 3-4 दिन में वापस आ जाएगी लेकिन उसने वहां अपने प्रेमी नसरुल्ला से शादी कर ली और इस्लाम धर्म कबूल कर कर अपना नाम फातिमा रख लिया।

वहां अपने पति नसरुल्ला के साथ रहने लगी। सोशल मीडिया पर अंजू की भारत वापसी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें वह काले लिबास में उदास चेहरे के साथ गुमशुदा नजर आ रही है, वहीं वीडियो में मुंह पर मास्क लगाए मीडिया से नजरे बचाती तेजी से जाती नजर दिख रही है।

अंजू, पति और बच्चों को छोड़ चली गई थी पाकिस्तान अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद राजस्थान के भिवाड़ी स्थित उसके ससुराल से पति और बच्चों की कहानी भी सामने आई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड सुरंग हादसे से केंद्र सरकार ने लिया सबक, उठाने जा रही है यह बड़ा कदम