अनुपम खेर होंगे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के मुखिया

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (14:51 IST)
पुणे। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पुणे के नए मुखिया होंगे। वे वर्तमान अध्यक्ष गजेन्द्र चौहान का स्थान लेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि गजेन्द्र चौहान अपनी नियुक्ति के समय से ही विवाद में रहे थे। उनकी योग्यता पर सवाल उठाते हुए संस्थान के छात्रों ने उनके विरोध में लगतार आंदोलन चलाया था। 
 
चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर के पति अनुपम खेर 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं एवं थियेटर से भी उनका संबंध रहा है। वे अभिनय का प्रशिक्षण भी देते हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अभिनय किया है।
 
खेर ने पांच बार हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। इनके अलावा भी उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। वे राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर भी प्रखर राय रखने के लिए जाने जाते हैं। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Petrol Diesel Prices: आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल के, जानिए ताजा कीमतें

टैरिफ-ट्रेड डील के प्रेशर में क्या PM नरेंद्र मोदी ने संसद में नहीं लिया डोनाल्ड ट्रंप का नाम?

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

पीएम मोदी से क्यों निराश हैं पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?

अगला लेख