Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमृतसर में हथियारबंद हमलावरों ने NRI को मारी गोली, पूर्व पत्नी के परिवार पर शक

हमें फॉलो करें अमृतसर में हथियारबंद हमलावरों ने NRI को मारी गोली, पूर्व पत्नी के परिवार पर शक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 24 अगस्त 2024 (15:26 IST)
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के बाहरी इलाके में स्थित दबुर्जी गांव में एक अनिवासी भारतीय (NRI) को उसके घर पर 2 अज्ञात हमलावरों ने गोली (shot) मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हाल ही में अमेरिका से लौटे सुखचैन सिंह को उनकी पत्नी और उनकी पहली शादी से हुए 2 बच्चे के सामने गोली मार दी गई।

 
पुलिस के अनुसार सिंह सुबह की सैर के लिए जा रहे थे तभी मोटरसाइकल सवार हमलावरों ने उन्हें उनके घर के बाहर रोक लिया। वे उन्हें उनके घर के अंदर ले गए और उनसे उनकी लग्जरी कार के रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे। पुलिस ने बताया कि विवाद के बाद हमलावरों ने सिंह के साथ मारपीट की, उन पर 3 गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। 2 गोलियां सिंह के सिर और सीने के पास लगीं। वारदात के बाद सिंह को एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

 
पूरी घटना पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच जारी है। सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे उनकी पहली पत्नी के परिवार का हाथ है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, सांताक्रूज में 59 और कोलाबा में 14 मिमी वर्षा