Hanuman Chalisa

पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते अरनिया शहर, कई गांव वीरान

Webdunia
बुधवार, 23 मई 2018 (19:57 IST)
अरनिया (जम्मू)। पाकिस्तानी सैनिकों की भारी गोलाबारी के कारण सीमावर्ती शहर अरनिया और सीमा से सटे तकरीबन 100 गांवों से 76,000 से अधिक ग्रामीण अपने घर छोड़कर चले गए हैं।
 
 
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करीब 18,500 लोगों की आबादी वाले अरनिया शहर में अब वीरानी छाई है। आसपास के गांवों में अपने पशुओं की देखरेख तथा चोरी की घटनाओं से अपने-अपने घरों को बचाने के लिए अब गिनती के लोग तथा पुलिसकर्मी ही यहां बचे हुए हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में जीवन थम-सा गया है, क्योंकि गोलाबारी के चलते खेती, स्कूल, पशुपालन और हर उन चीजों में ठहराव आ गया है जिन पर सीमाई क्षेत्रों में रहने वाले ये लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए आश्रित हैं।
 
जम्मू के अतिरिक्त जिलाधीश (एडीएम) अरुण मन्हास ने यहां बताया कि अरनिया शहर खाली हो गया है, क्योंकि यहां रहने वाली अधिकतर आबादी अब पलायन कर चुकी है। वे या तो अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं या फिर उन्होंने सरकारी शिविरों में आसरा ले रखा है।
 
मन्हास आम नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्य की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरनिया एवं आरएसपुरा सेक्टर में 90 से अधिक गांव के निवासियों को पुलिस बल बुलेटप्रूफ वाहनों की मदद से वहां से निकाल रहे हैं या फिर वे खुद इलाका छोड़कर जा रहे हैं।
 
मन्हास ने बताया कि कई दिन से पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी और गोलीबारी के चलते 76,000 से अधिक लोग सीमाई इलाकों से पलायन कर गए हैं। लोगों को आश्रय देने के लिए कई शिविर स्थापित किए गए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख