Russia-Ukraine War : आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक भारतीय छात्रों और यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद में जुटे

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (23:00 IST)
बेंगलुरु। जैसे ही यूक्रेन-रूस संघर्ष बढ़ रहा है, वैश्विक मानवीय संगठन आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने आश्रय और भोजन-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ विभिन्न यूरोपीय देशों में सीमा पार कर रहे भारतीयों से संपर्क साधा है।
 
गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में, मैं छात्रों और उनके परिवारों से उम्मीद नहीं छोड़ने की अपील करता हूं। सभी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और पूरे यूरोप से हमारे स्वयंसेवक आपके साथ हैं, जो आपको भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान करेंगे।

ALSO READ: Russia-Ukraine Conflict: Air India की 2 उड़ानों से 489 भारतीय यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे, अन्य निजी एयरलाइन भी आगे आईं
 
यह सहायता की : हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, बुल्गारिया और जर्मनी में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने हजारों भारतीय छात्रों सहित यूक्रेन से भाग रहे लोगों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए कार्रवाई की है। हंगरी में आर्ट ऑफ़ लिविंग ने 150 से अधिक लोगों के लिए आश्रयों की व्यवस्था की है। पोलैंड में 500 से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।

ALSO READ: रूस ने यूक्रेन संकट पर भारतीय मीडिया को दी ये नसीहत
 
पोलैंड सीमा पर हमारे स्वयंसेवक आने वाले शरणार्थियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। वहां ऐसे परिवार भी हैं जिनके बच्चे 2 महीने से कम उम्र के हैं। हमारे समूह द्वारा सभी आवश्यक आपूर्ति का भंडारण कर लिया गया है। हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, बुल्गारिया और जर्मनी जैसे पश्चिमी यूरोपीय देशों में शरणार्थी केंद्र संचालित हैं। आर्ट ऑफ लिविंग का यूक्रेन में एक बड़ा स्वयंसेवी आधार भी है, जो भारतीय समुदाय की मदद कर रहा है।
 
हेल्पलाइन नंबर
 
पूरे यूरोप में आर्ट ऑफ लिविंग के केंद्र यूक्रेन के शरणार्थियों के लिए खुले हैं।
 
हेल्पलाइन नंबर +31631975328
 
हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, बुल्गारिया, जर्मनी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख