अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाओं में 4 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 16 मई 2022 (21:49 IST)
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के कारण एक मकान ध्वस्त हो गया, जिससे उसमें रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई।
 
ईटानगर के पुलिस अधीक्षक जिमी चिराम ने बताया कि रविवार को भूस्खलन के कारण एक कच्चा मकान ढह गया, जिसके मलबे में अब भी एक महिला फंसी हुई है। मलबे से दो शवों को निकाला गया है, जबकि महिला के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है, लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें समस्या आ रही है।
 
ईटानगर के थाना प्रभारी फसांग सिमी ने बताया कि मृतकों की पहचान नागेन बर्मन (50) और तपस राय (15) के तौर पर हुई है। वहीं, कुसुम राय (35) अब भी मलबे में दबी हुई हैं। सिमी ने बताया कि 3 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के सूत्रों ने बताया कि उसका दल उपकरणों के पहुंचने का इंतजार कर रहा है क्योंकि घटनास्थल पर उपकरणों के बिना बचाव अभियान चलाना संभव नहीं है।
 
चिराम ने बताया कि एक अन्य घटना में गंगा-जुली बस्ती रोड पर भूस्खलन की चपेट में आने से लोक निर्माण विभाग के दो श्रमिकों की जान चली गई, जो कीचड़ में फंसी मोटरसाइकिल निकालने का प्रयास कर रहे थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कुछ जिलों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने यहां के सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल, नाहरलगुन के सरकारी माध्यमिक स्कूल और बंदरदेवा के निकम निया हॉल में अस्थायी राहत शिविर बनाए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

Jagdeep Dhankhar : क्या है अनुच्छेद 67 (ए), जिसका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे में किया जिक्र

हम समाचार और YouTube इंटरव्यू नहीं देखते, CJI बीआर गवई ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

अगला लेख