Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 जून 2025 (00:11 IST)
Arvind Kejriwal News : आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मतदाताओं से गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी को विजयी बनाने का आग्रह किया, ताकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के लिए करारा जवाब मिल सके। दिसंबर 2023 में ‘आप’ के विधायक भूपेन्द्र भयानी के इस्तीफा देने और बाद में भाजपा में शामिल होने के बाद विसावदर सीट रिक्त हो गई थी। जूनागढ़ जिले के विसावदर और मेहसाणा जिले के कडी में उपचुनाव 19 जून को होंगे, जबकि मतगणना 23 जून को होगी।
 
केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा यहां (विसावदर) नहीं जीत सकी तो उन्होंने क्या किया, उन्होंने हमारे विधायक तोड़े और वह भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने विसावदर से कांग्रेस विधायक के साथ भी यही किया था। अब हमारे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करें और यह भाजपा को करारा झटका होगा।
ALSO READ: कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने गुजरात में जीत हासिल की थी, लेकिन विसावदर में नहीं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्रियों केजरीवाल और आतिशी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप’ उम्मीदवार गोपाल इटालिया के लिए चुनाव प्रचार किया और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी की मौजूदगी में रोड शो भी किया।
ALSO READ: क्या होगा अरविंद केजरीवाल का राजनैतिक भविष्य? क्या कहते हैं उनकी कुंडली के सितारे?
बाद में इटालिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 जून है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने दोनों उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा अब तक नहीं की है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

Russia Ukraine War : शांति वार्ता को लेकर असमंजस के बीच रूस-यूक्रेन ने एक-दूसरे पर किया हमला, 1 बच्ची की मौत

अगला लेख