गहलोत बोले, देश को शांतिपूर्ण भविष्य की उम्मीद दी 'भारत जोड़ो यात्रा' ने

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (16:57 IST)
Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) ने देश को शांतिपूर्ण भविष्य की उम्मीद दी और लोगों को प्रेम के सूत्र में पिरोया। गहलोत ने इस यात्रा की पहली वर्षगांठ पर यह बात कही। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि आज से एक साल पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस यात्रा ने भारत के लिए जो किया वह वास्तव में अद्वितीय और परिवर्तनकारी रहा।
 
उन्होंने लिखा कि इसने (भारत जोड़ो यात्रा) विभाजनकारी शक्तियों से जूझ रहे देश को एक नए शांतिपूर्ण भविष्य की आशा प्रदान की तथा प्रेम और एकता के धागे में पिरोया। लोग इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उमड़ पड़े, क्योंकि पहली बार कोई प्रिय नेता उनके साथ चल रहा था, उनकी चिंताओं को सुन रहा था और उनके साथ खड़ा था।
 
गहलोत के अनुसार कि आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महंगाई, गिग वर्कर्स, सामाजिक सुरक्षा संबंधित जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनका सकारात्मक परिणाम निकला है। राजस्थान देश में सबसे सस्ते 500 रुपए के घरेलू गैस सिलेंडर, गिग वर्कर्स कानून व सामाजिक सुरक्षा की अभूतपूर्व योजनाओं से यात्रा के उद्देश्यों को सार्थक रूप से पूरा कर रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर मैं दृढ़ता से कह सकता हूं कि लोकतंत्र संरक्षण और जन कल्याण के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत है। भारत जोड़ो यात्रा भारत को एकजुट करके रहेगी।
 
यह यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई। यात्रा 145 दिन चली थी। राहुल गांधी ने पार्टी के कई नेताओं के साथ करीब 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की थी और इस दौरान उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

आपातकाल के दौरान हुई ज्यादती, लक्ष्य की तुलना में अधिक लोगों की कर दी जबरन नसबंदी, रिपोर्ट में खुलासा

उपराष्ट्रपति चुनाव में दक्षिण की दावेदारी, राधाकृष्णन या रेड्डी कौन है ज्यादा मजबूत

यूक्रेन: रूसी ड्रोन हमलों ने छीनी नन्हीं जिन्दगियां, यूनीसेफ़ हुआ खफा

300 लोग ही खरीद सकेंगे Mahindra की यह SUV, Batman से कनेक्शन, जानिए क्या है खास

ISRO अंतरिक्ष में 75 टन भार ले जाने वाले रॉकेट पर कर रहा काम, पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने में होगा सक्षम

अगला लेख