अशोक प्रधान फिर भाजपा में शामिल

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2017 (08:55 IST)
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे और बाद में भाजपा से निकल गए अशोक प्रधान शुक्रवार को  वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति में एक बार फिर पार्टी में शामिल हो गए।
 
प्रधान के वापस आ जाने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की संभावना तेज होने उम्मीद है। उन्होंने चार बार भाजपा टिकट पर खुर्जा लोकसभा सीट से चुनाव जीता था लेकिन वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे।
 
प्रधान ने भाजपा में लौटने को घर वापसी बताया और आरोप लगाया कि सपा एवं बसपा ने राज्य को लूटा तथा केवल भाजपा ही उसका विकास करने में सक्षम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया। वह यहां पार्टी महासचिव अरूण सिंह और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

स्पेन ने इजराइल को लेकर यूरोपीय संघ की चुप्पी पर उठाए सवाल

Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली में मानसून का इंतजार

LIVE: शेफाली जरीवाला के निधन से फैंस स्तब्ध, कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम

Shefali Jariwala : नहीं रहीं शेफाली जरीवाला, कांटा लगा गर्ल का 42 वर्ष की उम्र में निधन

ट्रंप ने कनाडा से व्यापार वार्ता रोकी, IT कंपनियों पर टैक्स बना वजह

अगला लेख