50000 नौकरियां निकाल रही है यह सरकार, CM ने किया ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (21:00 IST)
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार पूर्व में किए अपने वादे के अनुसार एक लाख नियुक्तियां करने के अलावा 50,000 अतिरिक्त नौकरियां मुहैया कराएगी।
 
उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें राशन कार्ड के तहत और भी लाभ मिलेंगे क्योंकि सेवाओं का विस्तार किया जाएगा तथा ‘ओरुनदोई’ योजना में और भी महिला लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा।
 
जोरहाट जिले के टीटाबोर में एक चुनावी रैली में शर्मा ने कहा, ‘‘हमने लोगों से एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था और तब कांग्रेस ने हमारा मजाक उड़ाया था। लेकिन हमने अपना वादा पूरा किया और एक लाख युवाओं को रोजगार दिया।’’
 
उन्होंने कहा कि अब, अगले कुछ वर्षों में, हम गृह और शिक्षा जैसे विभिन्न विभागों में 50,000 और नौकरियां देंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न कल्याण योजनाओं में और भी लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि ओरुनदोई योजना में और लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1,250 रुपए भेजे जाएंगे।
 
बाद में, शिवसागर जिले के नाजिरा में एक और रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि नाजिरा विधानसभा क्षेत्र के लोग अगले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को चुनकर तीव्र विकास सुनिश्चित कर सकते हैं।
 
नाजिरा सीट, जोरहाट लोकसभा क्षेत्र में है। विधानसभा में,नाजिरा सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के देवव्रत सैकिया कर रहे हैं जो सदन में विपक्ष के नेता भी हैं।
 
इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री ने जोरहाट जिले के मरियानी में एक और रैली को संबोधित किया। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख