असम पुलिस ने 5 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (17:49 IST)
मोरीगांव (असम)। मेघालय के सलांग इलाके से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तिवा लिबरेशन आर्मी (टीएलए) के स्वयंभू कमांडर समेत 5 उग्रवादियों तथा गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी के 3 विद्रोहियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल डेका ने बताया कि मोरीगांव जिले से पुलिस दल और पड़ोसी राज्य मेघालय से सुरक्षाबलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से बुधवार रात 5 उग्रवादियों को पकड़ा। डेका ने बताया कि मेघालय के सलांग इलाके में हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिए 2 उग्रवादी ठहरे हुए थे।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीएलए के स्वयंभू कमांडर मोतीलाल देवरी ने तिवा स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) पबन मंटा को वसूली का पत्र भेजकर 50 लाख रुपए मांगे थे। उन्होंने बताया कि सीईएम की प्राथमिकी पर पुलिस ने उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया।
 
गिरफ्तार 5 उग्रवादियों की पहचान मोतीलाल देवरी, टीएलए काडर सौरव डेका और मेघालय स्थित जीएनएलए उग्रवादी खसांग ए मारक, स्मार्ट ए मारक तथा अरवीन ए मारक के रूप में हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

NEET परीक्षा में हुईं गड़बड़ियों को लेकर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?

Train Accident: रेलमंत्री ने वैष्णव की अनुग्रह राशि की घोषणा, लेंगे स्थिति का जायजा

हेलीकॉप्‍टर से अमरनाथ यात्रा के लिए होगी केवल ऑनलाइन बुकिंग, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा टिकट

बांडीपोरा में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दूसरे के साथ गोलीबारी जारी

धधक रहा सूरज, बरस रही आग, 31 की मौत, कानपुर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

अगला लेख