बाहुबली नेता अतीक अहमद की 76 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (00:31 IST)
प्रयागराज। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद की 76 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति बुधवार को कुर्क की गई। प्रयागराज में माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और जहां भी उन्हें अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों का पता चल रहा है, उसकी रिपोर्ट दी जा रही और कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना धूमनगंज में गैंगस्टर अधिनियम के तहत अतीक अहमद के विरुद्ध मामला पंजीकृत है और उसकी संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट ने 20 अगस्त, 2022 को अतीक अहमद की तीन अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया था जिसके अनुपालन में बुधवार को इन संपत्तियों को कुर्क किया गया।

सिंह ने बताया कि इन संपत्तियों का रकबा 12 बीघे से अधिक है और बाजार में अनुमानित कीमत 76 करोड़ रुपए है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान एसडीएम (सदर) सहित बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और जहां भी उन्हें अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों का पता चल रहा है, उसकी रिपोर्ट दी जा रही और कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इससे पूर्व, 12 अगस्त को प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की कौशांबी स्थित 24 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति कुर्क की थी।

वर्तमान में गुजरात की अहमदाबाद जेल में निरुद्ध अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में कम से कम 100 मुकदमे दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से लगातार पांच बार विधायक रहा है और उसने समाजवादी पार्टी के टिकट से 2004 में फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

Reliance Industries को हुआ 26994 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, शानदार रही पहली तिमाही

अगला लेख