Hanuman Chalisa

उज्जैन विस्फोटक मामले में एटीएस का दावा, साथियों को फंसाने रची कांस्टेबल ने साजिश

Webdunia
मंगलवार, 22 मार्च 2016 (15:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ के बमुश्किल एक महीने पहले एक होटल में विस्फोटक बरामदगी के मामले में प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने दो लोगों को हिरासत में लेते हुए इसका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं होने और एक कांस्टेबल द्वारा अपने साथियों को फंसाने के लिए रची साजिश होने का दावा किया है।
 
एटीएस महानिरीक्षक संजीव शमी ने बताया कि एक निजी सुरक्षा एजेंसी में काम करने वाले सुशील मिश्रा ने होटल के कमरे में विस्फोटकों से भरा बैग रखा था। वह इसके पहले अशोकनगर की एक खदान में काम करता था, जहां उसने विस्फोटक एकत्रित किए। उसे विस्फोटकों का इस्तेमाल करना भी आता था।
 
उन्होंने बताया कि पूरे मामले के पीछे इंदौर लोकायुक्त पुलिस में पदस्थ आरक्षक आशीष चंदेल का दिमाग था, जिसने अपने कुछ सहकर्मियों को फंसाने के लिए ये साजिश रची। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।
 
शमी ने बताया कि 2.77 किलो विस्फोटक, 25 डिटोनेटर और 60 मीटर लंबा वायर बरामद किया गया है। इसके अलावा साजिश खान के नाम पर बना एक फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किया गया है। आधार कार्ड उसी नाम पर बनवाया गया था, जिस पर आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई सिम कार्ड थी।
 
एक अन्य सवाल के जवाब में पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मामला सिंहस्थ से जुड़ा नहीं है और ना ही इसमें आतंकवाद से जुड़ी कोई बात है। सिंहस्थ के मद्देनजर शहर में कडी सुरक्षा होने के बावजूद इस तरह विस्फोटक वहां तक कैसे पहुंच गए, इससे जुडे सवाल पर उन्होंने कहा कि आरोपी खदान कार्यों से जुडे थे, इसलिए उनके लिए ये कठिन नहीं था। (वार्ता)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल