कांग्रेस सांसद पर बेट से हमला, नाराज विपक्ष ने असम सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (13:03 IST)
Assam news in hindi : असम के नगांव जिले में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन और उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों पर गुरुवार को अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले के एक दिन बाद पार्टी ने शुक्रवार को राज्य सरकार की आलोचना की और कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। विपक्षी दल प्रदेश में जंगल राज और गुंडा राज को कायम नहीं रहने देगा।
 
कांग्रेस विधायकों ने आज हाथों में तख्तियां लेकर असम विधानसभा परिसर में विरोध मार्च निकाला और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने कहा कि पुलिस ने पूर्व सूचना होने के बावजूद उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं की। उस इलाके में पहले भी इसी तरह की हिंसा हुई थी। यह लोकतंत्र की हत्या और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने का प्रयास है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि असम सरकार ने एक तरह से जनप्रतिनिधियों की आवाजाही को रोकने की कोशिश की ताकि जमीनी स्तर पर जनमत न बन सके। मुख्यमंत्री का यह बयान कि अगली बार जब रकीबुल हुसैन सामगुरी और रूपाहीहाट आएंगे तो उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराएंगे, बेहद असंवेदनशील है। उन्होंने इस घटना पर कोई दुख व्यक्त नहीं किया और न ही जांच के आदेश दिए हैं।
 
सैकिया ने दावा किया कि यह हमला कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश थी और ऐसी घटनाएं अगले एक वर्ष यानी 2026 में असम विधानसभा चुनाव तक जारी रहने की आशंका है।
 
धुबरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद हुसैन और उनके पीएसओ पर गुरुवार को नगांव जिले के रूपाहीहाट इलाके में ‘रकीबुल हुसैन वापस जाओ’ के नारे लगाते हुए नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। सांसद को क्रिकेट का बल्ला मारा गया लेकिन वे सुरक्षित बच गए। हालांकि, उनके दो पीएसओ को मामूली चोटें आईं।
 
कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन सिकदर ने कहा कि गृह विभाग और असम पुलिस पूरी तरह विफल रही है। सभी ने देखा कि दिनदहाड़े किसने हमला किया, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, हमारा विरोध जारी रहेगा। असम के मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और जवाब देना चाहिए। हम असम में जंगल राज और गुंडा राज नहीं फैलने देंगे।
 
भाजपा विरोधी 15 से अधिक दलों के विपक्षी गुट असम सोनमिलिटो मोर्चा (एएसओएम) ने इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे राज्य में खतरनाक भविष्य की चेतावनी बताया।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rekha Gupta : पहली कैबिनेट बैठक में CM रेखा गुप्ता ने लिए 2 बड़े फैसले

...तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा, भारत को लेकर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान

इंदौर में आसाराम की हर गतिविधि पर नजर रख रही पुलिस की सीक्रेट टीम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

कैलाश विजयवर्गीय ने क्‍यों कहा, यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो मेरा नाम कलीमुद्दीन होता

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी, जानिए क्यों हुई थीं भर्ती

LIVE: पीएम मोदी से मिलेंगी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, मुलाकात के लिए मांगा समय

खजुराहो महोत्सव : गिनीज बुक में दर्ज हुआ 139 कलाकारों का शास्त्रीय नृत्य, 24 घंटे से ज्‍यादा समय तक दी प्रस्‍तुति

राहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- BJP की 'बी' टीम बनकर कांग्रेस ने लड़ा दिल्‍ली चुनाव

हाथरस भगदड़ मामले में भोले बाबा को क्लीन चिट, हादसे का जिम्मेदार कौन?

अगला लेख