बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में NIA टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (10:28 IST)
attack on NIA team in bengal : पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रही है। संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद पूर्व मेदिनीपुर में जांच करने गई NIA की टीम पर हमला हुआ है। एनआई की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, अब पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया। एनआईए अधिकारियों को ले जा रही गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई।
 
अमित मालवीय का TMC पर तंज : भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि ममता बनर्जी के कुशासन के तहत पश्चिम बंगाल हमेशा की तरह अराजक बना हुआ है।  ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद अब एक और केंद्रीय एजेंसी निशाने पर आ गई है।
 
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में दो टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार करने गई एनआईए अधिकारियों की टीम को निशाना बनाया गया। 100/150 ग्रामीणों ने न सिर्फ एनआईए टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने से रोका, बल्कि उनकी गाड़ियों पर पथराव भी किया।
 
भूपतिनगर में 3 दिसंबर, 2022 को एक कच्चे घर में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बाद में मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।

शनिवार की इस घटना ने 5 जनवरी की उस घटना की याद दिला दी, जब उत्तरी 24 परगना के संदेशखाली इलाके में राशन घोटाले के सिलसिले में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला किया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक

...तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं, आदित्य ठाकरे ने क्‍यों किया यह दावा

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग

राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, अब प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

प्रियंका गांधी पहली बार लड़ेंगी चुनाव, वायनाड से पॉलिटिकल डेब्यू को लेकर क्या है कांग्रेस का प्लान

PM मोदी और CM योगी को धमकी देने वाला युवक हिरासत में, जानिए क्‍या है मामला...

UP में कांग्रेस के लिए संजीवनी बनेगा राहुल गांधी का रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का फैसला

MP : सीमेंट कारखाने में मजदूर की मौत, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़

Air India की उड़ान के खाने में मिली ब्लेड, Airline ने इसे ठहराया दोषी

अगला लेख