Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गए पुलिस वालों पर हमला, चौकी इंचार्ज और हेड कांस्टेबल हुए घायल

हमें फॉलो करें UP में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गए पुलिस वालों पर हमला, चौकी इंचार्ज और हेड कांस्टेबल हुए घायल

अवनीश कुमार

, रविवार, 21 मार्च 2021 (00:24 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में थाना रसूलाबाद के अंतर्गत पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गए पुलिसकर्मियों पर परिजनों ने हमला कर दिया और जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक हमले की चपेट में एक चौकी इंचार्ज व एक हेड कांस्टेबल आ गए।

पुलिस पर हो रहे हमले की जानकारी होते ही आसपास से कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल चौकी इंचार्ज व सिपाही को उपचार के लिए सीएससी लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल  की स्थिति को गंभीर बताते हुए कानपुर रैफर कर दिया।

कानपुर पहुंचे चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल  का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि चौकी इंचार्ज की स्थिति गंभीर है, वहीं हेड कांस्टेबल को हल्की-फुल्की चोट आई है और अब पूरे तरीके से सामान्य है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना रसूलाबाद के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भीखदेव में शनिवार देर रात पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद की जानकारी होते ही चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह और हेड कांस्टेबल समर सिंह पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए गांव में गए थे।
webdunia

इस दौरान पीड़ित महिला शाह बेगम का पति रफीक व उसके परिजन चौकी इंचार्ज के साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता करने लगे।चौकी इंचार्ज ने जब मना किया तो रफीक व उसके परिजन हमलावर होकर ईट-पत्थर चलाने लगे।

जब तक पुलिस वाले कुछ समझ पाते तब तक ईंट-पत्थर की चपेट में आकर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह और हेड कांस्टेबल समर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस वालों पर हो रहे हमले की जानकारी जब उच्च अधिकारियों को मिली तो अधिकारियों के निर्देश पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया, लेकिन इस दौरान हमलावर मौका पाकर फरार हो गए।

पुलिस ने घायल बुरी तरह से घायल हुए चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह और हेड कांस्टेबल समर सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देते हुए दोनों ही पुलिसकर्मी को कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल भेज दिया। कानपुर पहुंचे पुलिसकर्मियों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि चौकी इंचार्ज को हेड इंजरी हुई है, लेकिन खतरे से बाहर है, जबकि हेड कांस्टेबल की चोटें सामान्य हैं।

पूरे घटनाक्रम को लेकर कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।घटना को अंजाम देकर सभी फरार हैं, जल्द ही सबको पकड़कर कार्यवाही की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परमबीर सिंह के आरोपों पर CM ऑफिस का बड़ा खुलासा, चिट्ठी ऑफिशियल E-mail आईडी से नहीं आई