मेघालय में अवामी लीग के नेता का सड़ा-गला शव मिला, हसीना सरकार के पतन के बाद से फरार थे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (12:31 IST)
शिलांग। मेघालय पुलिस ने बांग्लादेश की सीमा से लगे जैंतिया हिल्स जिले में सुपारी के एक बागान से अवामी लीग के नेता इशाक अली खान पन्ना का सड़ी-गली हालत में शव बरामद किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शव 26 अगस्त की शाम को भारत-बांग्लादेश सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिला।

ALSO READ: बंटेंगे तो कटेंगे, CM योगी ने बांग्लादेश का उदाहरण देकर ऐसा क्यों कहा
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) गिरि प्रसाद ने बताया कि पन्ना की पहचान उनके पास मिले पासपोर्ट के आधार पर की गई। सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले से अवामी लीग के प्रमुख सदस्य और बांग्लादेश छात्र लीग के पूर्व महासचिव पन्ना 5 अगस्त को शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से फरार थे।

ALSO READ: त्रिपुरा में 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सीमा पर लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिश
 
एसपी ने बुधवार को बताया कि शव को खलीहरियात अस्पताल पहुंचा दिया गया है। प्रारंभिक खबरों के अनुसार सीमा पार करने की कोशिश करते समय पन्ना को हृदयाघात होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि शायद वे बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ गोलीबारी की घटना में मारे गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

Manipur: सरकार ने 5 जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर से हटाया प्रतिबंध

आबकारी मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

एमपी में भारी बारिश से जुड़ीं घटनाओं में 11 लोगों की मौत, सीएम यादव ने की उच्च स्तरीय बैठक

अगला लेख